सुभिधाएँ

स्वस्थ सम्बंधित:
ग्राम पंचायत में कोई स्वास्थ केंद्र नही है और ना ही कोई डॉक्टर है केवल प्राइवेट डॉक्टर है जो ग्राम के लोगों का इलाज करते है ग्राम पंचायत में एक ए.एन.एम. है जो की महिलाओं संबंधित बीमारियों की जानकारी उपलब्ध करती है | पंचायत कार्यालय से जन्म एवं मृतु प्रमाणपत्र बनाए जाते है तथा ये प्रमाणपत्र तहशील एवं स्वास्थ्य केंद्रों से भी प्राप्त किए जा सकते है|


जल सम्बंधित:
इस ग्राम पंचायत में पानी की व्यवस्था है हॅंडपंप, कुँए, पानी की टंकी एवं पशुओं के लिए तलाब आदि की व्यवस्था है|


रहन- सहन सम्बंधित:
ग्राम पंचायत में उच्च, मध्यमवर्गी लोगों के पास अपने पक्के मकान है जिन लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक नही है उनके मकान कच्चे बने हुए है एवं जिनके पास रहने के लिए घर नही है उनको ग्राम पंचायत की ओर से सामुदायिक भवन बना कर दिए गये है|


बाजार / मेला:
ग्राम पंचायत मेले एवं बड़ी बाजार का आयोजन करती है जिसमें समस्त वस्तुएँ उपलब्ध रहती है ताकि गाँव के लोगों को ज़रूरत की सभी वस्तुएँ एक ही स्थान पर मील सके और इसके लिए उनेह बार-बार शाहर ना जाना पड़े| यह आयोजन दीपावली, होली, एवं ईद के समय होता है|


ख़ान पान की सुभिधा:
ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वेल गाँवों में बाग बगीचे आदि भी हैं जिनमें आम, अमरूद, बेर, पपीता, संतरा, अनार, केले आदि के पेड़ लगे है जिनसे यहाँ के लोगो को उचित मूल्य पर शुद्ध एवं ताजे फल प्राप्त होते है| ग्राम के लोगों के पास गाय, भैंस, बकरी, भेंड आदि हैं तथा यहाँ पर पशु पालन, मुर्गी पालन, मछली पालन एवं दूध का व्यापार करते है अतः यहाँ पर दूध, माँस, मछली आदि प्रचुर मात्रा में मिलता है|


अपेक्षाएँ
गाँव के लोगों की ग्राम पंचायत और ग्राम प्रधान / सरपंच से काफ़ी उमीद है कि ग्राम पंचायत गाँवों में अच्छी सड़क, पानी की उचित व्वस्था, साधन, तकनीक से सुसजीत अस्पताल, एवं बड़े स्कूल, कॉलेज, कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र, एवं युवाओं के लिए रोज़गार की सुभिधा मुहहया कराएगी|